अंगना पधारो महारानी: भजन | Angana Padharo Maharani Bhajan In Hindi

Also Read This In:- English.

अंगना पधारो महारानी,
मोरी शारदा भवानी,
शारदा भवानी मोरी,
शारदा भवानी,
करदो कृपा महारानी,
मोरी शारदा भवानी,
अंगना पधारो महारानी ॥
ऊँची पहड़िया पे मंदिर बनो है,
मंदिर में मैया को आसन लगो है,
आसन पे बैठी महारानी,
मोरी शारदा भवानी,
अंगना पधारो महारानी ॥

रोगी को काया दे निर्धन को माया,
बांझन पे किरपा ललन घर आया,
मैया बड़ी वरदानी,
मोरी शारदा भवानी,
अंगना पधारो महारानी ॥

मैहर में ढूंढी डोंगरगढ़ में ढूंढी,
कलकत्ता कटरा जलंधर में ढूंढी,
विजराघवगढ़ में देखानी,
मोरी शारदा भवानी,
अंगना पधारो महारानी ॥

मैहर को देखो या विजराघवगढ़ को,
एकई दिखे मोरी मैया के मढ़ को,
महिमा तुम्हारी नही जानी,
मोरी शारदा भवानी,
अंगना पधारो महारानी ॥

मैया को भार सम्भाले रे पंडा,
हाथो में जिनके भवानी को झंडा,
झंडा पे बैठी महारानी,
मोरी शारदा भवानी,
अंगना पधारो महारानी ॥

महिमा तुम्हारी भगत जो भी गाए,
‘मोनी’ भी मैया के चरणन में आए,
करदो मधुर मोरी वाणी,
मोरी शारदा भवानी,
अंगना पधारो महारानी ॥

अंगना पधारो महारानी,
मोरी शारदा भवानी,
शारदा भवानी मोरी,
शारदा भवानी,
करदो कृपा महारानी,
मोरी शारदा भवानी,
अंगना पधारो महारानी ॥

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *